About Me

Friday, 16 November 2018

दुनिया की अनसुलझी रहस्यमय घटनाएं.

दुनिया की अनसुलझी रहस्यमय घटनाएं

दुनिया कई तरह के रहस्यों से भरी पड़ी है। कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो हमेशा के लिए अपने निशान छोड़ जाती हैं। इन को भूला पाना आसान नहीं होता। कुछ के जवाब तो आसानी से मिल जाते हैं लेकिन कुछ तो इतनी हैरानीजनक होती हैं कि इनके बारे में सोचना भी सपना सा ही लगता है। हम बात कर रहे हैं दुनिया में घटने वाले कुछ रहस्यों की। जिनकी पूरी खोज खबर करने पर भी किसी को इनके बारे में आजतक कोई भनक भी नहीं लगी। 

1. Unlimited Dance

 एल्सासे के स्ट्रासबर्ग में 1518 में एक अजीब तरह की घटना घटी। जिसे डांसिंग प्लेग कहा जाता है। यहां पर लोग कई महीनों तक बिना रूको डांस करते रहे थे। लगातार डांस करने के कारण कुछ लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई तो कुछ लोगों को हार्ट स्टोक के कारण दुनिया से जाना पड़ा। आजतक इस डांसिंग प्लेग के रहस्य से पर्दा नहीं उठ पाया है। 

2. छेद में आधी नदी का समा जाना

जब आपको कहा जाए कि एक छेद में आधी नदी समा जाती है तो शायद यकीन कर पाना मुश्किल हो जाए। द डेविल्स केटल नाम की नदी में एक छेद है जिसमें नदी का आधा पानी आसानी से समा जाता है। इसका आज तक नहीं पता चला कि आखिर इतना पानी जाता कहा है। 










3. Six inches Hum
an Skeletons
चिली में एक बार सिर्फ 6-7 इंच का कंकाल मिला था। देखने में यह नरकंकाल की तरह था और इसके दांत काफी मजबूत थे। इस कंकाल के दांत बहुत मजबूत थे,जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया कि इतने छोटे इंसान के दांत कैसे हो सकते हैं। बहुत विचार करने पर यह मान लिया गया कि यह कंकाल किसी इंसान का नही है।


No comments:

Post a Comment